
जबलपुर। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) शनिवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर भर की ईदगाहों मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
रानीताल ईदगाह: ईद-उल-जुहा के मौके पर मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत, मौलाना,डाक्टर, मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी मुस्लिम समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद, ठीक प्रातः 10:30 बजे नायबे मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना ज़ियाउल हक कादरी ईद की नमाज़ अदा कराएंगे।
गोहलपुर वक्फ मोमिन ईदगाह: यहां सुबह 8 बजे पेश इमाम हाफिज मोहम्मद ताहिर साहब ईद-उल-जुहा की नमाज़ अदा कराएंगे। नमाजियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
ईदगाह सदर: सदर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज़ सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। हजरत मौलाना जियाउर रजा चांद कादरी नमाज़ अदा कराएंगे। अकबर खान सरबर और अब्दुल शफीक कुरैशी सहित अन्य ने समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।
ईदगाह गढ़ा: गढ़ा ईदगाह में ईद-उल-जुहा की नमाज़ सुबह 10 बजे हाफिज कारी मौलाना अमीर अशरफ अदा कराएंगे। कमेटी के हाजी तौसीफ रजा आदि ने समय से पहले पहुंचने की गुजारिश की है।
मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिक हाजी कदीर सोनी, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, बाबा रिज़वान, अमीन कुरेशी, जमा खान, प्यारे साहब, मुबारक अली कादरी, सैय्यद कादिर अली कादरी, अकबर खान सरवर, याकूब अंसारी, हाजी हामिद मंसूरी, हाजी तौसीफ रज़ा, शमीम अंसारी गुडडू, अशरफ मंसूरी, जवाहर कादरी, आदि ने सभी नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है और इस पवित्र पर्व को पारंपरिक शालीनता और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।