
भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकेगा। यह पिछले 9 वर्ष से पेंडिंग था। यह फैसला मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा अन्य फैसले बैठक में लिए गए। इसकी जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद पत्रकारों को दी। मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने भी X पर यह जानकारी शेयर की।
राष्ट्रीय गीत गायन के साथ बैठक शुरू
मोहन कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गायन के साथ प्रारंभ हुई। इसकी जानकारी भी सीएम ने X पर शेयर की।
अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन
प्रदेश के 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों को बताया कि प्रमोशन में रिजर्वेशन के फार्मूले को एप्लाई किया जाएगा। प्रमोशन के बाद खाली पदों में भर्ती की जाएगी। प्रमोशन के लिए डीपीसी की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। बैठक में अन्य निर्णय भी लिए गए। योग दिवस पर हर जिले में कार्यक्रम होंगे।