जबलपुर में किराए के मकान में बन रहे थे नकली नोट, पकड़े गए आरोपी

जबलपुर। जबलपुर में नकली नोट बनाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधारताल मिल्क स्कीम में एक किराए के मकान में जाली करेंसी बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने 15 लाख रुपये जाली नोट जब्त किए हैं।

सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा ने बताया कि पिछले दिनों रवि दाहिया नाम के एक व्यक्ति से जाली नोट बरामद हुआ था। हनुमानताल पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिससे इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसका मास्टरमाइंड नरसिंहपुर निवासी ऋतुराज विश्वकर्मा है जोकि अधारताल मिल्क स्कीम में अपनी पत्नी के साथ रहता है। वहीं वह कंप्यूटर और स्कैनर की मदद से जाली नोट बनाता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके साथ घमापुर निवासी धीरज मनवानी, गोरखपुर निवासी गौरव तिवारी, मंडला निवासी अजय नवेरिया और संतोष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 15 लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं। यह जाली नोट कंप्यूटर और स्कैनर से बनाए जा रहे थे। यह जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी में जाली नोट चलाना चाहते थे लेकिन इसके पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया। इनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button