
जबलपुर। जबलपुर में जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। ‘धर्म और राष्ट्र का संगम’ थीम पर आधारित इस अवसर पर विशाल सनातन तिरंगा यात्रा स्कूटर व वाहन रैली के रूप में निकाली गई, जिसने पूरे शहर में उत्साह और एकता का अद्भुत संदेश फैलाया। यह रैली नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और पुनः नरसिंह मंदिर पर संपन्न हुई।

संत समाज और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, अंशुल मलिक, सुधांशु गुप्ता, सुनीता चावला और अंजू भार्गव ने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज, अनेक संत समाज, आचार्यों तथा सांसद आशीष दुबे की उपस्थिति में हुआ। सभी ने केसरिया ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया, जो धर्म और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बनी।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली
यह विशाल रैली नरसिंह मंदिर से प्रारम्भ होकर ब्लूम चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक, नौद्राब्रिज, रसल चौक, हाऊबाग स्टेशन रोड, गोरखपुर बाजार होते हुए पुनः नरसिंह मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
नवयुवकों और मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी
इस रैली में नवयुवकों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। मनोज शर्मा, लक्की भाटिया, सुधांशु गुप्ता, संदीप जैन, पार्षद प्रतिभा भापकर, गीता पांडे, रजनी यादव, प्रवेश खेड़ा, सुमन यादव, विष्णु पटेल, कुसुम चौबे और अमित सिंह ने यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विध्येश भापकर, संदीप मिश्रा, मयंक अरोरा, अंकुर माहेश्वरी, दीपक वर्मा, रोबिन जग्गी और आशीष खुराना सहित बड़ी संख्या में नवयुवक और मातृशक्ति उपस्थित रही।
धर्म और देशभक्ति का अद्भुत संगम
पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब धर्म और राष्ट्र एक साथ आते हैं तो समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का यह संयुक्त उत्सव जबलपुर की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बन गया।