voter adhikar yatra: वोटर अधिकार यात्रा बिहार में आज से, 16 दिन में 1300 किमी का सफर

पटना। बिहार में लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए आज से “वोटर अधिकार यात्रा” का शुभारंभ हो गया। इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त 2025 को सासाराम, रोहतास जिले के सासाराम एयरपोर्ट, BIADA ग्राउंड से हुई। शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस यात्रा का उद्देश्य वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण करना और हर मतदाता को जागरूक बनाना है। यह कहना है आयोजनकर्ताओं का। “जन जन अधिकार, घर घर अधिकार” इस यात्रा का मुख्य संदेश है।

बीजेपी और आरएसएस संविधान को मिटा रहा- राहुल

रैली शुरू होने के पहले सासाराम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस संविधान को मिटाने में लगा है। हर चुनाव बीजेपी जीतती है। महाराष्ट में लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीतता है।

चार माह बाद विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन चुनाव जीतता है। लोकसभा चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन ने जादू से महाराष्ट में 1 करोड़ नए वोटर पैदा किए। जहां भी नए वोटर आए वहां बीजेपी गठबंधन जीता। हमने इंक्वायरी कराई। जिससे पता चला कि एक विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट चोरी हुए। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव की सीट बीजेपी जीती। राहुल गांधी ने सभा में मोदी वा चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए संविधान को कुचलने की बात कही। सभा में मल्लिकार्जुन खड़के, तेजस्विनी यादव के साथ ही लालू यादव भी पहुंचे। इसके अलावा माहगठबन के अन्य नेता उपस्थित थे।

16 दिन, 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा

यह यात्रा पूरे 16 दिन चलेगी और 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। इसमें बिहार के 20 से ज्यादा जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। यात्रा मार्ग में रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर और अंत में पटना शामिल हैं।

यात्रा का पहला दिन

– सासाराम एयरपोर्ट से यात्रा का शुभारंभ।
– अंबेडकर चौक, डेडी ऑन सोसाइटी, काराकाट, रोहतास से होते हुए औरंगाबाद पहुंचेगी।
– रमेश चौक औरंगाबाद में विशाल जनसभा का आयोजन होगा।
– रात्रि विश्राम बमबीड स्पोर्ट्स ग्राउंड, कुडुआ, औरंगाबाद में होगा।

जन आंदोलन में जुड़ने का आह्वान

यात्रा आयोजकों ने जनता से अपील की है कि वे इस आंदोलन से जुड़ें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उनका कहना है कि हर मतदाता का वोट सुरक्षित और सम्मानजनक होना चाहिए, यह लोकतंत्र की आत्मा है।

अगले पड़ाव

18 अगस्त को यात्रा औरंगाबाद, देव और गुड़ाहर में पहुंचेगी। 19 अगस्त को यह यात्रा गया और नवादा होते हुए बख्तियारपुर तक जाएगी। आगे यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार के प्रमुख जिलों में पहुंचेगी और 1 सितंबर को पटना में समापन होगा।

यह यात्रा बिहार की राजनीति और समाज में एक नई चेतना का संचार कर रही है। लोगों में उत्साह है कि यह आंदोलन उन्हें अपने वोट की ताकत और महत्व का एहसास दिलाएगा।

Back to top button