
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है। मालूम होकि धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था लेकिन अचानक स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के पहले ही इस्तीफा दे दिया। 9 सितंबर की शाम तक रिजल्ट भी घोषित हो जाएगा। केंद्र ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष ने जस्टिस (रिटायर्ड) बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण के हैं। आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम ने विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।
यह है स्थिति
कुल सांसद – 781
एनडीए के वोट- 439 (लोकसभा और राज्यसभा)
विपक्ष या इंडिया गठबंधन के वोट – 324 (लोकसभा और राज्यसभा)
मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
के आर नारायणन के बाद धनखड़ की रही बड़ी जीत
उपराष्ट्रपति के चुनाव में 1992 में डॉ के आर नारायणन ने जोगिंदर सिंह के मुकाबले भारी जीत हासिल की। डॉ नारायणन को 700 और जोगिंदर सिंह को 1 वोट मिला। वहीं 2022 में धनखड़ ने मार्गेट अल्वा को 346 वोट से हराया।
अब तक ये चुने गए निर्विरोध
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, मोहम्मद हिदायतुल्लाह, शंकर दयाल शर्मा। मालूम होकि 1952 और 1957 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, 1979 में मोहम्मद हिदायतुल्लाह, 1987 में शंकर दयाल शर्मा निर्विरोध चुने गए।