यह नया भारत है, किसी की परमाणु धमकी से नहीं डरता, घर में घुसकर मारता है- पीएम नरेंद्र मोदी

धार में पीएम ने अपने जन्‍मदिन पर रखी मित्र पार्क की आधारशिला

धार। अपने 75 वें जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि किस तरह पाक आतंकी ने रो रोकर अपना हाल बताया। यह नया भारत है, यह किसी की परमाणु धमकी से नहीं डरता। यह घर में घुसकर मारता है। पीएम ने कहा कि धार की धरती पराक्रम की धरती है। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीएम ने सिंगल क्लिक से राष्‍ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत राशि ट्रांसफर की।

स्‍वदेशी खरीदने की अपील

पीएम ने कहा कि आप जो भी खरीदें वह स्‍वदेशी हो। वह अपने देश में बना हो। आप जो भी बेचें वह देश में ही बना होना चाहिए।
सिकलसेल स्‍क्रीनिंग का कार्ड दिया पीएम ने सिकलसेल स्‍क्रीनिंग का कार्ड दिया। अभी तक इस अभियान में पूरे देश में पांच करोड़ से अधिक लोगों की स्‍क्रीनिंग हो चुकी है। पीएम ने कहा कि आदिवासी इलाकों में सिकलसेल एनीमिया का बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई-बहनों को इस बीमारी से बचाने के लिए राष्‍ट्रीय मिशन चला रही है।

सीएम ने यह कहा

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस पार्क को बनाने से किसानों को उनका प्रोडक्‍ट बेचने के लिए फायदा मिलेगा। यहां उनको उद्योग मिलेगा। धार, झाबुआ, रतलाम और उज्‍जैन के किसानों द्वारा उगाए गए कपास से आत्‍मनिर्भर मप्र की नींव बनेगी। सीएम ने कहा कि पीएम के 5-एफ विजन के अनुरूप यह पार्क फार्म से फाइबर से फैक्‍ट्री, फैक्‍ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन की वेल्‍यू चैन बनाएगा। सीएम ने कहा कि पीएम मित्र पार्क से करीब तीन लाख रोजगार सृजित होंगे।

Back to top button