नीट आयुष ऑल इंडिया कोटा व स्टेट काउंसलिंग का द्वितीय चरण 26 सितंबर से

भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग व राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के आधार पर दोनों बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी आयुर्वेद कॉलेजों की 15 प्रतिशत ऑल इण्डिया कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिये एमपी ऑनलाइन के द्वारा नीट यूजी 2025 के पात्र उम्मीदवार 26 सितंबर से 28 सितंबर तक पंजीयन होगा।

इसके अलावा रिक्त सीटों की स्थिति व मेरिट प्रकाशन 29 सितंबर को, च्वाइश फिलिंग, लॉकिंग व एडिट 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक, सीट आवंटन 4 अक्टूबर को होगा। अभिलेख सत्यापन व अस्थाई प्रवेश पं खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज भोपाल में 06 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक तथा प्रवेश निरस्तीकरण 06 अक्टूबर से 07 तक होगा।

इसी प्रकार स्टेट कोटे के द्वितीय चरण काउंसलिंग में शासकीय, स्वशासी एवं निजी मान्यता प्राप्त आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी,प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान कॉलेजों में प्रवेश के लिये आवेदक नीट यूजी 2025 के पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीयन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक, हेल्प सेंटर्स पर अभिलेख सत्यापन 27 से 29 सितंबर तक, रिक्त सीटों की स्थिति व मेरिट प्रकाशन 01 अक्टूबर 2025 तक, च्वाइश फिलिंग लॉकिंग 02 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक, सीट आवंटन 8 अक्टूबर को, महाविद्यालयों में अस्थाई प्रवेश 09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तथा छात्र अपना प्रवेश निरस्तीकरण 09 अक्टूबर से 11 तक नियमानुसार करा सकते हैं।

प्रदेश में 09 शासकीय आयुष मेडिकल कॉलेज समेत 60 से ज्यादा आयुष कॉलेजों में पांच हजार से ज्यादा आयुष यूजी सीटें हैं। छात्र एमपी ऑनलाइन अथवा संचालनालय आयुष की आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में बने रहें।

छात्र होंगे लाभान्वित

संचालनालय आयुष द्वारा काउंसलिंग में आनलाइन पंजीयन सुविधा प्रथमत: तीनों चरणों में देने से सभी पात्र छात्र लाभान्वित होंगे तथा प्रवेश में पारदर्शिता बनी रहेगी। छात्र ध्यान रखें कि आयुर्वेद, होम्योपैथी , यूनानी कॉलेजों में नीट क्वालीफॉयड आधार पर शासन द्वारा निर्धारित काउंसलिंग से प्रवेश ही वैध हैं।
– डॉ राकेश पाण्डेय
राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Back to top button