Railway News: त्‍योहार पर छह घंटा लेट ट्रेन- जबलपुर से दिल्‍ली की यात्रा में यात्रियों की मुसीबत

जबलपुर। त्‍योहार में यात्रियों को सफर में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दरसअल जबलपुर से दिल्‍ली जाने वाली ट्रेनें करीब 6 घंटा लेट आईं। मथुरा के पास वृंदावन रोड और अजहाई रेलवे स्‍टेशन के पास मंगलवार को एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद यह स्थिति बनी। जबलपुर से दिल्‍ली जाने वाली और वहां से आने वाली ट्रेनों पर इसका असर हुआ।

ये ट्रेन हुईं लेट

हजर‍त निजामुद्दीन स्‍टेशन से महाकोशल और श्रीधाम एक्‍सप्रेस निर्धारित समय से करीब 6 घंटा विलंब से जबलपुर के लिए रवाना हुईं। महाकोशल एक्‍सप्रेस करीब साढ़े छह घंटा देर से शाम साढ़े पांच बजे जबलपुर पहुंची। हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्‍ट पांच घंटे देरी से सुबह 9 बजे जबलपुर पहुंची। श्रीधाम एक्‍सप्रेस 6 घंटे देरी से शाम साढ़े छह बजे जबलपुर पहुंची। इससे जबलपुर से वापसी की ट्रेनें भी देर से रवाना हुईं। महाकोशल एक्‍सप्रेस शाम सवा सात बजे, श्रीधाम एक्‍सप्रेस शाम 7.24 बजे रवाना हुई।

यात्रियों को राहत नहीं

दीपावली के बाद लोगों की गंतव्‍य को वापसी हो रही है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अतिरिक्‍त कोच लगाने के बाद भी यात्रियों को बर्थ नहीं मिल रही है। अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। वहीं छठ पूजा के कारण भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ के कारण रेल अधिकारियों ने स्‍टेशन पर होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ठहराने की व्‍यवस्‍थाएं अधिकारियों ने इनका निरीक्षण भी किया।

लगेंगे अतिरिक्‍त कोच

जबलपुर रायपुर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस में एक एसी चेयरकार जोड़ा जाएगा। यह व्‍यवस्‍था 23 अक्‍टूबर से 26 अक्‍टूबर तक रहेगी। रानी कमलापति मदनमहल जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस में एक सेकंड क्‍लास चेयरकार जोड़ा जाएगा, यह व्‍यवस्‍था 23 से 26 अक्‍टूबर तक रहेगी। रानी कमलपति आधारताल इंरसिटी में एक सेकंड क्‍लास चेयरकार कोच जोड़ा जाएगा। यह व्‍यवस्‍था 23 से 26 अक्‍टूबर तक रहेगी।


Meta Description: मथुरा के पास मालगाड़ी हादसे से जबलपुर-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनें छह घंटे लेट हुईं। यात्रियों को भारी परेशानी, रेलवे ने राहत के लिए अतिरिक्‍त कोच जोड़ने की घोषणा की।
Keyphrase: जबलपुर दिल्ली ट्रेन लेट महाकोशल एक्सप्रेस श्रीधाम एक्सप्रेस रेलवे अपडेट
Slug: jabalpur-delhi-train-delay-diwali-rush
Tags: जबलपुर, ट्रेन लेट, रेलवे समाचार, महाकोशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस

Back to top button