मुंबई में ऑडिशन के लिए आए 17 बच्‍चों का किडनेप, पुलिस ने बच्‍चों को छुड़ाया, आरोपी मौत

मुंबई। मुंबई में ऑडिशन के लिए 17 बच्‍चों को बुलाकर उन्‍हें रोहित आर्या नाम के आरोपी किडनेप किया। पुलिस ने बच्‍चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। बच्‍चों को किसी तरह की कोई चोट नहीं है। इस दौरान जवाबी फायर में आरोपी रोहित आर्या की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी पिछले पांच दिनों से मुंबई के पवई स्थित रा स्‍टूडियो में बच्‍चों का ऑडिशन कर रहा था।

ये है घटना

आरोपी रोहित आर्या के ऑडिशन में 100 बच्‍चे आए थे। इनमें से उसने केवल 17 बच्‍चों को रोका और उनको बंधक बना लिया। शेष बच्‍चों को छोड़ दिया। जब बच्‍चे लंच पर घर नहीं पहुंचे तो परिजन मौके पर गए तो पता चला कि उनके बच्‍चों को आरोपी ने किडनेप कर लिया है। इस मामले की सूचना परिजन ने पुलिस को दी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी रोहित आर्या से बात करने की कोशिश की।

आरोपी ने एक वीडियो जारी किया लेकिन उसमें यह स्‍पष्‍ट नहीं हो रहा था कि उसकी मांगे क्‍या हैं। पुलिस ने सूझबूझ से स्‍टूडियो में पहुंचकर 17 बच्‍चों व एक सीनियर सिटीजन व एक नागरिक को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपी ने गोली चलाई जिससे जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी जिसे अस्‍पताल ले जाया गया वहां उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्‍टमार्टम से स्थिति क्‍लीयर होगी। आरोपी के पास एक एयरगन और केमिकल मिला है।

सदमें में परिजन

बच्‍चों के बंधक बनाए जाने की खबर जैसे ही परिजन को लगी वे सदमे में आ गए। रोहित आर्या पिछले पांच दिनों से बच्‍चों का ऑडिशन ले रहा था। उसने एक वेब सीरीज के नाम पर यह ऑडिशन आयोजित किया था। जिससे बच्‍चे ऑडिशन देने पहुंचे। सवाल यह उठ रहा है कि क्‍या रोहित आर्या का फिल्‍म इंडस्‍ट्री से कोई संबंध था। यदि वह आडिशन ले रहा था तो उसकी टीम में कैमरामेन व टीम के अन्‍य सदस्‍य भी होने चाहिए। उनकी स्थिति का अभी तक पता नहीं चली है।

फोटो: इंटरनेट

Back to top button