Budget 2026: बजट 2026 से कभी खुशी, कभी गम- शेयर बाजार गिरा

नई दिल्‍ली। रविवार को केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना 9वां बजट पेश किया। बजट में कुछ चीजें सस्‍ती हुईं तो कुछ महंगी। शेयर बाजार को बजट पसंद नहीं आया और सेंसेक्‍स 1546 अंक गिरकर 80722 और निफ्टी 495 अंक गिरकर 24825 पर बंद हुआ।

बजट में इनकम टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिवाइज्‍ड रिटर्न फाइल अब 31 मार्च तक कर सकेंगे। बजट में मेक इन इंडिया पर ध्‍यान दिया है। वहीं हेल्‍थ सेक्‍टर को भी प्राथमिकता दी है। हालांकि जो शराब, सिगरेट पीने के शौकीन हैं उनकी जेब हल्‍की होगी। बजट में ये महंगी हुई हैं।

ये सस्‍ता हुआ

कैंसर की 17 दवाओं को कस्‍टम ड्यूटी से मुक्‍त किया है, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, इलेक्ट्रिक कारें, सोलर से जुड़े उपकरण, कपड़े, विमानों का इंधन, विदेश यात्रा, माइक्रोवेव ओवन, बायोगैस मिक्‍स्‍ड सीएनजी सस्‍ती होंगी।

ये महंगा हुआ

सिगरेट, शराब, स्‍क्रैप और खनिज, बार-बार ट्रेडिंग करना महंगा हुआ।

शेयर बाजार पर असर

सिक्‍योरिटीज ट्रांजेक्‍शन टैक्‍स को 0.02% से 0.05% तक बढ़ा दिया है। ऑप्‍शन्‍स प्रीमियम और एक्‍सरसाइज पर एसटीटी को 0.15% तक बढ़ा दिया है। इससे शेयर मार्केट गिरा।

मुख्‍य बिंदु

– डिफेंस बजट में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

– तीन आयुर्वेदिक एम्‍स खोले जाने की घोषणा।

– मेडिकल टूरिज्‍म बढ़ाने की घोषणा।

– 15 हजार सेकंडरी स्‍कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स बनाई जाएंगी।

– 7 हाईस्‍पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें मुंबई- पुणे, पुणे- हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरू, हैदराबाद-चैन्‍नई, चेन्‍नई- बेंगलुरू, दिल्‍ली- वाराणसी और वाराणसी- सिजिगुड़ी शामिल हैं।

– हर जिले में गर्ल्‍स हॉस्‍टल बनेगा।

– विदेश में पैसा भेजना सस्‍ता। विदेश में पढ़ार्ई या इलाज के लिए 10 लाख रुपए से ज्‍रूादा भेजने पर टीसीएस 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत की गई है।

– समुद्री विमान के लिए वीजीएफ योजना की शुरुआत की जाएगी।

– 500 तालाबों और अमृत सरोवरों का विकास किया जाएगा।

– काजू, कोको को 2030 तक दुनिया में पहचान दिलाने का लक्ष्‍य है।

– मेगा टैक्‍सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।

– 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थलों पर 10 हजार गाइड्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Back to top button