वर्ष 2026 में 59 विवाह मुहूर्त, 4 फरवरी से शुरू होंगे शुभ योग, यहां जानें शुभ संयोग

जबलपुर। वर्ष 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त 4 फरवरी से प्रारंभ हो जाएंगे, जबकि पहला विवाह मुहूर्त 5 फरवरी को पड़ेगा। पूरे वर्ष का अंतिम विवाह मुहूर्त 6 दिसंबर को रहेगा। इस वर्ष कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने दी।

खरमास में नहीं होंगे विवाह

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे के अनुसार फरवरी और मार्च माह में विवाह के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहने के कारण विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास प्रारंभ हो जाता है। खरमास की समाप्ति के बाद पुनः विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।

महीनों के अनुसार शुभ तिथियां

पंडित सौरभ दुबे के अनुसार वर्ष 2026 में फरवरी माह में 12, मार्च में 8, अप्रैल में 8 और मई में भी 8 विवाह मुहूर्त रहेंगे। हालांकि वर्ष के कुछ ऐसे महीने भी होंगे, जिनमें एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा। हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में विवाह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए शुभ तिथि का विशेष ध्यान रखा जाता है।

पंडित सौरभ दुबे।

फरवरी माह के विवाह मुहूर्त

फरवरी 2026 में 5, 6, 7, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीखें विवाह के लिए शुभ मानी गई हैं।

जनवरी में क्यों नहीं थे मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार हर वर्ष 15 जनवरी को धनुर्मास समाप्त होने के बाद विवाह का क्रम प्रारंभ हो जाता है, लेकिन वर्ष 2026 में शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण जनवरी माह में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं बन पाया।

चातुर्मास में शुभ कार्य रहेंगे बंद

25 जुलाई 2026 से चातुर्मास प्रारंभ होगा, जो 20 नवंबर तक चलेगा। देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह के साथ फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

Back to top button