JSW सीमेंट की CSR पहल, गैसाबाद क्षेत्र के 2300 विद्यार्थियों को मिलेगा शीतकालीन गणवेश

गैसाबाद/दमोह। JSW सीमेंट गैसाबाद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शासकीय उच्च माध्यमिक शाला गैसाबाद में शीतकालीन गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल से गैसाबाद, कचनारी, तिदनी, मुहराई, खमरिया, नकटी, कोल करहिया, देवरी एवं रैकरा क्षेत्र की शासकीय शालाओं में अध्ययनरत लगभग 2300 विद्यार्थियों को शीतकालीन गणवेश का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक रहीं। इस अवसर पर JSW सीमेंट के प्रोजेक्ट हेड देवेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, अमित कुमार, लक्ष्मण तिवारी, जितेंद्र चौरासिया, जमुना पटैल, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला गैसाबाद के प्राचार्य संतोष तिवारी, क्षेत्र की उल्लेखनीय शालाओं के प्राचार्यगण, सरपंच ललिता विनोद अहिरवार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मां सरस्वती पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को गणवेश वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय पहल

अपने संबोधन में विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक ने शिक्षा के क्षेत्र में JSW सीमेंट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होती है।

भविष्य में भी जारी रहेंगी सीएसआर गतिविधियां

JSW सीमेंट प्रबंधन ने बताया कि कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा भविष्य में भी क्षेत्रहित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Back to top button