रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल का दो दिवसीय शहडोल दौरा सफल

शहडोल। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल का 21 एवं 22 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आधिकारिक शहडोल दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी परिवार में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण रहा।

प्रांतपाल के शहडोल आगमन की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा दी गई। दौरे के दौरान प्रांतपाल ने रोटरी क्लब विराट के अध्यक्ष रोटे सी.एम. मेहानी एवं सचिव रोटे देवेंद्र श्रीवास्तव तथा रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष रोटे कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव रोटे विनोद प्रधान सहित क्लब सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक की।

सेवा गतिविधियों को गति देने पर चर्चा

बैठक में रोटरी के सात प्रमुख कार्य क्षेत्रों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के विषयों पर प्रभावी योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।

यातायात संकेतक लगाए गए

आधिकारिक यात्रा के दौरान शहडोल में गांधी चौक पर सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रोटरी पब्लिक इमेज कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात संकेतक पलक (साइन बोर्ड) लगाए गए। इस पहल की उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई।

वरिष्ठ रोटेरियन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रोटरी क्लब शहडोल के रोटे राजेश, रोटे प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण पर विचार

डिस्ट्रिक्ट के नवनिर्वाचित प्रांतपाल रोटे नवीन भवसार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के विषय पर विचार व्यक्त किए।

सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Back to top button