
जबलपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के। प्राकट्य महोत्सव में व्रत पूजन के साथ सामूहिक रूप से जनसमुदाय को रधुनंदन राम सबको सहभागिता कर सनातन धर्म की एकता और अखंडता का प्रदर्शन करना अतिआवश्यक है। सामूहिक रूप से एकजुट होकर मांगलिक कार्यों को संपादित करने से धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है उक्त उद्गार आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री, अनिल तिवारी, ने बैठक कहे।
जितिन नारंग, पवन पांडेय ने कहा कि विश्व के कल्याण की भावना रखते हुए शांति का संदेश देते हुए झांकी, पारंपरिक मार्गों सनातन धर्म महासभा तिराहे से तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट लार्डगंज चौक बडा फुहारा, कमानिया गेट ,सराफा बाजार, कोतवाली बाजार से मिलौनीगंज चौक से श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति कटरा वाले हनुमान जी महाराज के समक्ष धर्म सभा में श्री सनातन धर्म महासभा की श्रीराम नवमी शोभायात्रा का विधिवत स्वागत वंदन किया जायेगा।
बैठक में कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
श्रीगोविन्द गंज रामलीला मैदान में कटरा वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सनातन धर्म महासभा जबलपुर की बैठक में आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री, श्याम साहनी, पं अनिल तिवारी, गुलशन मखीजा, शरद काबरा, बृजबिहारी शर्मा,राकेश डी पी पाठक,विजय सरागवी, मनोज शर्मा, पं मनीष पाठक, राकेश पाठक, राजीव गोयल, रामतीर्थ नंद चौबे, रज्जन पाठक, पवन पांडेय, जितिन नारंग, जगदीश साहू, संतोष राठौर, संजय पटेल, विध्येश भापकर, मनीष पोपली, पीयूष विश्वकर्मा, किशन अग्रवाल , प्रेमशंकर तिवारी ,हर्षित मिश्रा सहित श्रीराम मंदिर मदन महल, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति, गायत्री शक्तिपीठ परिवार सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।