जबलपुर में प्राइड ग्रुप का पारिवारिक मिलन एवं होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

जबलपुर। जबलपुर प्राइड ग्रुप, जो शहर में सेवा कार्यों के लिए एक अग्रणी नाम है, का पारिवारिक एवं होली मिलन कार्यक्रम शानदार तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में सदस्यों के लिए मनोरंजक और आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। सदस्यों द्वारा फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

राधा-कृष्ण रूप में आकर्षण, लकी ड्रा में मिले उपहार

ग्रुप की सदस्य पल्लवी गुप्ता और पूजा गुप्ता ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। सदस्यों ने उनके साथ डांस और मस्ती का भरपूर आनंद लिया। लकी ड्रा में प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम प्रदान किए गए, साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों को विशेष उपहार भी दिए गए। अंताक्षरी और हाउसी जैसे खेलों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। किशोर नंदवानी जी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई।

मूक पक्षियों के लिए जल सेवा का संकल्प

सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए सभी सदस्यों को घरों में पानी रखने हेतु सकोरे वितरित किए जाएंगे।

सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था प्राइड ग्रुप

उल्लेखनीय है कि प्राइड ग्रुप शहर की एक ऐसी संस्था है जो अपने सेवा कार्यों के लिए जानी जाती है। ग्रुप द्वारा एक मेडिकल इंस्ट्रूमेंट बैंक संचालित किया जा रहा है, जिसमें हॉस्पिटल बेड, व्हील चेयर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, नीबुलाइज़र आदि उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

बेटी बचाओ अभियान और शिक्षा सहयोग

ग्रुप द्वारा तीन वर्ष पूर्व शुरू किए गए “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” अभियान के अंतर्गत जबलपुर के कन्या शालाओं और महाविद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन मशीनें निशुल्क स्थापित की जा रही हैं। अब तक 34 संस्थानों में यह मशीनें लगाई जा चुकी हैं। साथ ही नए सत्र में जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां और सर्दी के मौसम में स्वेटर भी वितरित किए जाते हैं।

मेडिकल कैंप और कोरोना काल में सेवा

ग्रुप द्वारा समय-समय पर मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए जाते हैं, जहां जांच के साथ मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की जाती हैं। कोरोना आपदा के दौरान ग्रुप ने लगातार 45 दिनों तक प्रतिदिन 700 से 1000 भोजन पैकेट वितरित किए थे। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए सकोरे वितरित करने की परंपरा भी निभाई जाती है।

कार्यक्रम में अनेक सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्ष परमजीत सिंह कलसी, संरक्षक एस.पी. दत्ता, उपाध्यक्ष बिंदु गुलाटी, संतोष पटेल, महेंद्र सिंह बेदी, हरी लाल पटेल, राजेश गुलाटी, जसबीर कलसी, किशोर नंदवानी, राजकुमारी अग्रवाल, श्री कृष्ण अग्रवाल, रितेश गुप्ता, डी.एल. अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रोमा बेदी, नीना बेदी, सुदेश श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button