जंग जारी: ईरान का इजरायल के परमाणु केंद्र डिमोना पर हमला

अमेरिका- इजरायल वर्सेस ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। ईरान ने इजरायल के परमाणु केंद्र डिमोना और अमेरिकी सैन्‍य अड्डे डिएगो गार्सिया पर हमला कर दिया है। इसके पहले इजरायल और अमेरिका की वायुसेना ने ईरान के परमाणु संवर्धन केंद्र नतांज पर हवाई हमला किया था। जिसके जवाब में ईरान ने यह हमला किया। ईरान ने डिमोना पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया। ईरान ने 4000 किमी दूर अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्‍य अड्डे पर मिसाइल से हमला किया है।

डिमोना पर हमले से बढ़ी चिंता

डिमोना बहुत ही सुरक्षित रहता है। आयरन डोम जैसी रक्षा प्रणाली से इसे सुरक्षित रखा गया है लेकिन इसके बाद भी इस पर हमला होने से सवाल खड़े कर रहे हैं। डिमोना के रिहायशी इलाके में भी ईरान की बैलेस्टिक मिसाल गिरी है। जिससे लोग घायल हुए हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि कोई भी अमेरिकी सैन्‍य बेस हमारी पहुंच से बाहर नहीं है।

अमेरिका और इजरायल के बयानों में अंतर

युद्ध में अमेरिका और इजरायल के बयानों में विरोधावास झलक रहा है। जहां ट्रंप यह मानते हैं कि हम अपने उद्देश्‍य के करीब हैं युद्ध जल्‍द खत्‍म हो सकता है वहीं इजरायल युद्ध को और अधिक तेज करने की ओर जा रहा है।

मोदी ने की ईरान के राष्‍ट्रपति से बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति डा मसूद पेजेश्कियान से टेलीफोन पर बात की। जंग शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बार बातचीत है। दोनों पक्षों ने तनाव का समाधान निकालने चर्चा की। मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति को ईद व नवरोज की शुभकामनाएं दीं। भारतीयों की सुरक्षा में मदद करने के लिए ईरान की सराहना की।

पुतिन ने भी नवरोज की बधाई दी

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने नवरोज पर ईरान के नेताओं को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि मास्‍को तेहरान का मित्र है। पुतिन ने ईरान की जनता से इन परिस्थितियों का गरिमापूर्ण ढंग से सामना करने की उम्‍मीद जताई।