कटनी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च को

कटनी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, कटनी द्वारा वर्ष 2026 के लिए संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 29 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से सत्कार गार्डन, पन्ना मोड़, कटनी में आयोजित किया जा रहा है।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय-अनिता जैन की अवधारणा को महाकोशल विंध्य क्षेत्र के अध्यक्ष सीए मनोज-साधना जैन के विशेष प्रयासों से मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न नगरों के समूहों का संयुक्त शपथ ग्रहण एक ही मंच पर संपन्न होगा।

इस गरिमामय समारोह में कटनी, सतना एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख समूहों के पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कटनी मेन, कटनी रॉयल, सतना मेन, सतना मैत्री, मैहर एवं अमरपाटन समूह के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

समारोह में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं महाकोशल- विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन , रीजन सचिव हेमंत जी , कोषाध्यक्ष सुनील घीया, अतिरिक्त महासचिव प्रवीण जी, प्रशांत जी, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप जी,रश्मि जी,
नितिन जैन, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में शपथ विधि अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन होंगे। आयोजन के पश्चात वात्सल्य भोज की भी व्यवस्था रखी गई है।

कटनी सोशल ग्रुप मेन एवं रॉयल के अध्यक्षद्व्य द्वारा सभी ग्रुप सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Back to top button