Heat Stroke Alert: अलर्ट- हीट स्‍ट्रोक खतरनाक, इसे गंभीरता से लें

जबलपुर। मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से बदल रहा है। कहीं तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक पहुंच रहा है, वहीं कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। हालांकि दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू चल रही है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा लगातार बना हुआ है। जरा सी भी असावधानी जान जोखिम में डाल सकती है, इसलिए हीट स्ट्रोक को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है।

देशभर में बढ़ी गर्मी

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन कई स्थानों पर गर्म हवाओं के चलते लू का असर बना हुआ है।

हीट स्ट्रोक से बचाव जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो चेहरे को कपड़े से ढककर ही बाहर निकलें। हाथों को भी पूरी तरह कवर करें और शरीर को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाएं।

पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। ध्यान रखें कि शरीर डिहाइड्रेट न हो। कानों को भी ढककर रखें, क्योंकि गर्म हवा कान में जाने से दर्द या अन्य समस्या हो सकती है।

खान-पान का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में ताजा और गर्म भोजन ही करें। बासी खाना खाने से बचें और बाहर के खाने का सेवन न करें। गर्मी के कारण चक्कर आना, उल्टी या दस्त जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये सावधानियां भी हैं जरूरी

  • मोबाइल का उपयोग कम करें।
  • गैस से चलने वाली वस्तुएं कार में न रखें।
  • बैटरियां कार में न रखें।
  • हवा के आवागमन के लिए कार के शीशे थोड़े खुले रखें।
  • यात्रा के दौरान कार के टायरों में हवा का दबाव बहुत अधिक न रखें।
  • गैस सिलिंडर को धूप में न रखें।
Back to top button