Ladli Lakshmi Day Jabalpur: बेटी दो परिवारों को जोड़ने वाली सेतु: पार्षद प्रतिभा भापकर

हर्षोल्लास से चेरीताल में लाडली लक्ष्मी दिवस संपन्न

जबलपुर। बेटी जहां कुल खानदान का नाम रोशन करती है वहीं दो परिवारों को जोड़ने में सेतु का काम करती है। लाडली लक्ष्मी योजना से म प्र में मील का पत्थर साबित हुई है। एक समय लड़की के जन्म पर मां बाप परिवार बोझ समझते थे आज वो घर की लक्ष्मी है। बेटी के जन्म पर बड़े बड़े उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।
मां बाप परिवार सब उत्साह से स्वागत करते हैं और बेटी घर के साथ शिक्षा, खेल-कूद और हर विधाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी कर रही है। राजनितिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर अपने हक की लड़ाई लड रही है उक्त उद्गार पार्षद प्रतिभा भापकर ने चेरीताल वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित लाडली लक्ष्मी उत्सव में कहे।

बच्चियों का सम्मान और प्रमाण पत्र वितरण

इस अवसर पर शिक्षा और खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाडली लक्ष्मी बच्चियों को सम्मानित किया कर। नवीन लाडली लक्ष्मी बच्चियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

उपस्थिति

इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा भापकर पार्षद चेरीताल, परियोजना प्रभारी रीता हरदहा, पर्यवेक्षक रिचा सोनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति रावत, सोनम पटेल, सहायिका प्रियंका पटेल, माया साहू सहित बड़ी संख्या लाडली बहनों और लाडली लक्ष्मी बच्चियों की उपस्थिति रही।

Back to top button