
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के निर्णय का जबलपुर सहित पूरे प्रदेश के व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
व्यापारियों के हितों की रक्षा का मंच
व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान, योजनाओं के निर्माण तथा शासन और व्यापारियों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच सिद्ध होगा।
लंबे समय से थी मांग
व्यापारी वर्ग लंबे समय से इस प्रकार के बोर्ड की मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मांग को पूरा कर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है, जिससे व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है।
टैक्स में अहम योगदान
व्यापारी संगठनों ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश एवं देश के विकास में सबसे अधिक कर (टैक्स) देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन लंबे समय से उनके हितों के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई थी।
डुमना में हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अल्प प्रवास के दौरान डुमना में जबलपुर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उनका स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ, कैट से संदेश जैन, रोहित खटवानी, दीपक सेठी, महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स से प्रभात जैन, सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नवीन सराफ, मच्छरहाई व्यापारी संघ से मंजेश जैन, मेन रोड व्यापारी संघ से प्रवीण जैन, बेंगल एसोसिएशन से अभिषेक जैन, मुकदमगंज व्यापारी संघ से भीमलाल गुप्ता, नरघैया व्यापारी संघ से अनुज जैन, मानस भवन/नॉर्मल स्कूल व्यापारी संघ से मोनू साहू, फुटकर कपड़ा विक्रेता संघ से गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।