
कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने। सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए और भाजपा शासित स्टेट के 20 सीएम भी उपस्थित थे।
सुवेंदु के साथ ही 5 और विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू, निषिध प्रमाणिक ने शपथ ली। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी निवासी माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाया और उनके पैर छुए।

खास है यह दिन
9 मई का दिन खास है। 9 मई को रवीद्रनाथ टैगोर की जयंती है। पीएम मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
जनता को प्रणाम
पीएम मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया और मंच पर घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।
योगी आदित्यनाथ ने पहनाया भगवा गमछा
जब सुवेंदु अधिकारी सभी से मिलते हुए योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो उन्होंने अपना भगवा गमछा सुवेंदु के गले में डाल दिया।
ये हैं सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने 2021 में नंदीग्राम में ममता बैनर्जी को हराया। 2026 में भवानीपुर में ममता बैनर्जी को हराकर वे चुनाव जीते। वे 2020 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए थे।
ये हैं चुनौतियां
– पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करना।
– औद्योगिक विकास।
– कल्चर, शिक्षा के लिए प्लान बनाना।
– कटमनी, सिंडिकेट से छुटकारा दिलाना।