सीए मनोज जैन ने जीता प्रतिष्ठात्मक चुनाव, महाकोशल-विंध्य रीजन में खुशी की लहर

जबलपुर। 10 मई, रविवार को जबलपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था जैन मिलन समिति जबलपुर के वर्ष 2026-28 हेतु आयोजित प्रतिष्ठात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव संपन्न हुए। अंतिम 7 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीए मनोज जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश जैन CA को 41 मतों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की।

पूरी पैनल ने दर्ज की जीत

विशेष उल्लेखनीय है कि सीए मनोज जैन की पूरी पैनल के सभी 16 प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी घोषित हुए, जिससे समर्थकों एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

नवनिर्वाचित टीम में सचिव पद हेतु राजा जैन, कोषाध्यक्ष पद हेतु इंजी. शरद सिंघई, उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष जैन ‘सर्फ’, सहसचिव पद हेतु अनिल जैन ‘लाड़ू’, सहकोषाध्यक्ष पद हेतु सुधीर जैन, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आकाश जैन तथा सह सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आदेश जैन विजयी घोषित हुए।

कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण सिंघई, डॉ. अंकित सेठ, आशीष जैन, विमल जैन, राजेश नायक, मनीष नवकार, ऋषि जैन एवं राहुल जैन ने भी विजय प्राप्त की।

समाज में हर्ष का माहौल

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों एवं समाजजनों ने विजयी प्रत्याशियों का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नई टीम सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

बधाइयों का सिलसिला जारी

सीए मनोज जैन की इस जीत पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Back to top button