जबलपुर में दत्तयज्ञ की पूर्णाहुति, मंत्री राकेश सिंह ने लिया आशीर्वाद

जबलपुर। श्री दत्त भजन मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय दत्तयाग की पूर्णाहुति की गई। यज्ञ सनातन धर्म की एक गौरवशाली परंपरा रही है, जिसमें डाली गई आहुति देवताओं तक पहुंचती है और देवता व्यक्ति का कल्याण करते हैं।

वैदिक मंत्रों के साथ हुई अग्नि देव की आराधना

आज प्रातः समस्त देवताओं का स्तुति पाठ किया गया तथा अग्नि देवता की आराधना की गई। “ॐ महाज्वालाय विद्महे, अग्नि-मध्याय धीमहि, तन्नो अग्निः प्रचोदयात्” मंत्रों के साथ दिव्य वातावरण निर्मित हुआ।

यजमानों ने विश्व कल्याण हेतु दी आहुति

मुख्य यजमान के साथ सहयजमान विश्वास पाटणकर, प्रशांत पोळ, दिलीप सप्रे, सौ. ज्योत्सना पंकज लोथे द्वारा विश्व कल्याण हेतु यज्ञ में आहुति प्रदान की गई।

मंत्री राकेश सिंह हुए शामिल

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दत्त मंदिर परिवार की ओर से अध्यक्ष विजय भावे और शरद आठले ने उनका स्वागत किया।

महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन

श्री दत्तात्रेय भगवान की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पांचों दिन भक्तों ने दी सेवाएं

यज्ञकार्य में अभय गोरे, विश्वास पाटणकर, अजय फाटक, सुनील देशपांडे, सौ. मनीषा भावे, स्नेहा आठले, रंजता वर्तक, चित्रा ताम्हनकर, अभय जोशी, डॉ. सुनील देशपांडे, सुबोध गोसावी, श्रीपाद परांजपे, विलास ताम्हनकर, नितीन देसाई, मुरलीधर पाळंदे, मनीष वैद्य, बीएस टांगसाळे, सुनील परांजपे, विनय मैराळ, प्रमोद परांजपे सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Back to top button