जबलपुर के नारायण नगर पार्क में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

जबलपुर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी हम सभी के लिए अनुकरणीय है। अब देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने और विश्व की आर्थिक शक्ति बनाने की जिम्मेदारी हम सभी को मिलकर निभानी है। यह विचार स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंदिरा गांधी वार्ड के नारायण नगर पार्क में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किए।

पार्षद प्रिया संजय तिवारी ने फहराया तिरंगा

समारोह का शुभारंभ वार्ड की पार्षद प्रिया संजय तिवारी द्वारा आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान से मिली स्वतंत्रता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश की प्रगति में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे मौजूद

समारोह के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद संजय तिवारी, श्रीराम पटेल, नीरज वर्मा, अनिल वर्मा, राजेश सेन, उमेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, आलोक नायडू, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक पटेल, अंकुर तिवारी, मीना कुशवाहा, मधु अग्रवाल, मीना पाटिल, विपिन सिह राजपूज, सुशील उपाध्‍याय, प्रकाश पटेल, विकास गौतम, मंजू केवट, गुड्डा ठाकुर, हरीश ठाकुर, सुशील सेन, संतोष विश्‍वकर्मा, संतोष उपाध्‍याय, दीपक गुप्‍ता, दीपक सोनी, विनय विश्‍वकर्मा, बसंत दुबे, गिरजा श्रीवास्‍तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर द्विवेदी ‘रामबाबा’ सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

समारोह के अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।

स्कूली विद्यार्थियों की रैली में हुए शामिल

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजन स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली में भी शामिल हुए। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Back to top button