VIDEO: आर्ट ऑफ लिविंग के ज्ञान क्षेत्र में सामूहिक रुद्र पूजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जबलपुर। मदन महल स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के ज्ञान क्षेत्र में सामूहिक रुद्र पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्र पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्र पूजन से हुई। विद्वान संतों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव का पूजन कराया गया। पूजन के दौरान साधकों ने श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की और आध्यात्मिक वातावरण में मंत्रों का जाप किया।

फूलों से हुआ भगवान भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार

रुद्र पूजन के बाद भगवान भोलेनाथ का फूलों से दिव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक पुष्प सज्जा और पूजा-अर्चना से ज्ञान क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजन-संगीत में झूम उठे साधक

पूजन के बाद भजन-संगीत का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान साधक भाव-विभोर नजर आए और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरे परिसर में भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

स्‍वामी शिव तेज जी ने किया प्रसाद वितरण

पूजन कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्‍वामी शिव तेज जी ने उपस्थित साधकों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सभी भक्तों ने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान साधकों में विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई दी।

बड़ी संख्या में साधक रहे मौजूद

कार्यक्रम में सरीन मां, नवीन बरसैयां, सीनियर टीचर ललित बक्शी, पद्मश्री मुदगल, विकास मलिक, संदीप तिवारी, अनुज श्रीवास्तव, प्रभा खंडेलवाल, राकेश चौबे, हितेश परमार, किरण व्यास, ऋतुराज असाटी सहित बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे। सामूहिक रुद्र पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सुख, शांति और मंगल की कामना की।

Back to top button