
जबलपुर। सीए अखिलेश वर्षा जैन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति से मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पुनः मध्य प्रदेश भाजपा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर मेन ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के विशेष आमंत्रित सदस्य, और गेल इंडिया (GAIL India) के डायरेक्टर सीए अखिलेश वर्षा जैन हैं। उनको मध्यप्रदेश भाजपा का कोषाध्यक्ष पुन: बनाए जाने पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं जबलपुर मेन ग्रुप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राष्ट्रीय मीडिया व प्रचार प्रभारी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, नितिन जैन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अखिलेश वर्षा जैन को दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर सोशल ग्रुप फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनके प्रति अपना आत्मीय स्नेह और सम्मान व्यक्त किया है।
इन्होंने बधाई प्रेषित की
अखिलेश वर्षा जैन को पुनः नियुक्ति पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, जबलपुर मेन ग्रुप अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, पूर्व अध्यक्ष विकास जैन, पूर्व रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन, संजय सम्यक, महाकोशल विंध्य रीजन: अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया एवं फेडरेशन: राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन आदि ने सीए अखिलेश वर्षा जैन के सरल स्वभाव, सामाजिक योगदान और संगठनात्मक क्षमताओं की सराहना करते हुए, उनके नए कार्यकाल की सफलता की कामना व अपनी बधाई प्रेषित की है।