जबलपुर की आराध्या बृजपुरिया ने नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी आराध्या बृजपुरिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से 24 अगस्त तक केरल में आयोजित हुई।आराध्या बृजपुरिया, श्री कपिल बृजपुरिया की सुपुत्री एवं अमित बृजपुरिया की भतीजी हैं। उन्होंने कठिन मुकाबलों को पार करते हुए फाइनल तक पहुंचकर जबलपुर का नाम रोशन किया।

क्वालिफाइंग राउंड से लेकर सेमीफाइनल तक शानदार प्रदर्शन

क्वालिफाइंग राउंड में आराध्या ने मुंबई की आस्था भुवन पौडेल को 15-13, 15-8 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में उन्होंने वाराणसी की अंजलि सिन्हा को 15-5, 15-5 से आसानी से मात दी। तीसरे राउंड में गुरुग्राम की दक्ष को 15-5, 15-7 से हराया। चौथे राउंड में बेंगलुरु की ए. वर्षा को कड़े मुकाबले में 10-15, 15-8, 17-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में लगातार जीत

क्वार्टर फाइनल में आराध्या ने हैदराबाद की आयुषी को 21-18, 21-14 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने हैदराबाद की ही फियोना मिशेल मारे को 21-12, 21-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में मिला रजत पदक

फाइनल मुकाबले में आराध्या का सामना हैदराबाद की मानस्वी से हुआ, जहां उन्हें 21-12, 21-14 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा और वे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

जबलपुर की इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर परिजनों सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button