
जबलपुर। श्री बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर मढ़ाताल में श्रावण मास के पावन पर्व पर लोक कल्याण की भावना से परम पूज्य ब्रह्मलीन अनन्त श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर धर्म सम्राट जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के द्वारा प्रदत्त शालिग्राम शिला खण्ड से निर्मित भगवान श्री हरिहरेश्वर महादेव एवं श्री बगलेश्वर महादेव का महारूद्राभिषेक ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानन्द जी महाराज श्री के सान्निध्य में चल रहा है जो कि मास पर्यंत तक चलेगा।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार में भगवान सदाशिव का महारुद्राभिषेक करते हुए, पूज्य ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज श्री ने बताया कि भगवान शिव का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करने से उसके अनुरूप फल की प्राप्ति होती है।
पूजन में उपस्थित घनश्याम मिश्रा, प्रकाश देवना तिवारी, संदीप मिश्रा, श्याम नीता चौदाहा, राधा शुक्ला, वसुंधरा मुक्ता पाण्डेय, ऋचा मिश्रा, तुलसी अवरुथी, मनोज सेन आदि उपस्थित थे।