
जबलपुर। पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। दरिद्र-नारायण की सेवा करने से भगवान आशीर्वाद के साथ ही सेवा करने वाले को सुफल प्राप्त होता है। सामाजिक जीवन में स्व के उत्थान के साथ ही देश और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। महिला मंडल घर, परिवार और समाज के साथ ही निर्बल को आत्मनिर्भर बनाने और दुःख-दर्द दूर करने का निरंतर प्रयास करता है।
उक्त उद्गार सिंधु जागृति महिला सेवा समिति, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के तत्वावधान में भक्ति धाम में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में परम पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने व्यक्त किए।

510 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष नेमा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजय वाधवानी, दंत रोग विशेषज्ञ सौरभ बिलवानी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव कोचर एवं सहयोगी स्टाफ के सहयोग से 510 मरीजों को आंख, दांत एवं विभिन्न शारीरिक व्याधियों के उपचार एवं परामर्श का लाभ मिला।
निःशुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण
स्वास्थ्य शिविर में लिपिड प्रोफाइल, शुगर, बीपी सहित सभी पैथोलॉजी जांचें एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
सेवा समिति का सराहनीय योगदान
इस आयोजन में सिंधु जागृति महिला सेवा समिति की करिश्मा शर्मा, ममता कुकरेजा, सोनम मंध्यानी, काजल भागचंदानी, विमला जगवानी, वीनू मखीजा, भावना आहूजा, सपना कंधारी, रंजना तिवारी, किरण भानू, मंजूला, प्रिया पंजवानी, मीना, सोनिया वाकुलकर, उमेश पारवानी, विजय पंजवानी, सुनील भागचंदानी, दीपक असरानी, मनोज नारंग, विध्येश भापकर, पुष्पराज तिवारी, महिपाल, रामजी शर्मा सहित भक्तिधाम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।