भारत-अमेरिका ट्रेड डील- दालें डील से बाहर, आयात पर शर्तों में ढील

भारत –अमेरिका के बीच ट्रेड डील में अमेरिका ने तीन बदलाव किए हैं। इसमें दालों को उस सूची से हटा दिया है जिनके आयात पर भारत को कम या जीरो टैरिफ लगाना था। जबकि ड्रायड डिस्‍टेलर्स ग्रेन, लाल ज्‍वार, बादाम, अखरोट, फ्रेश प्रोसेस्‍ड फ्रूट, सोयाबीन तेल, वाइन-स्पिरिट्स और अन्‍य कृषि प्रोडक्‍ट सूची में शामिल हैं।

खरीद प्रतिबद्धता में बदलाव

पहले व्‍हाइट हाउस की ओर से यह कहा गया था कि भारत अमेरिका से अगले पांच वर्षों में 500 अरब डालर के उत्‍पादों की खरीद करने को प्रतिबद्ध है। लेकिन अब संशाधित करके कहा गया है कि भारत खरीदने का इरादा रखता है। डिजिटल सर्विस टैरिफ पर पहले गया था कि भारत इसे हटाएगा लेकिन अब कहा गया है कि भारत डिजिटल ट्रेड के नियमों पर वार्ता कर फैसला करेगा।

पोस्‍ट हटाई

अमेरिका ने ट्रेड डील पर भारत के नक्‍शे वाली पोस्‍ट हटा दी है।

Back to top button