जबलपुर में युवा कांग्रेस ने BSC नर्सिंग छात्राओं की नियुक्ति के लिए मेडिकल डीन को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। युवा कांग्रेस ने नगर अध्यक्ष विजय रजक के नेतृत्व में BSC नर्सिंग कोर्स/ट्रेनिंग पूरी कर चुकी छात्राओं को जल्द नियुक्ति देने की मांग को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2018-19 में व्यापम से चयनित होकर छात्राओं ने BSC नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लिया था। 2022-23 में चार वर्षीय कोर्स की पढ़ाई और प्रशिक्षण पूरा कर छात्राएं अब तक नियुक्ति की राह देख रही हैं।

संगठन ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा इन छात्राओं से चार साल सेवा देने का बॉन्ड भरवाया गया था, जिसमें नौकरी न करने की स्थिति में 2 लाख रुपये का जुर्माना देने का प्रावधान भी था। इसके बावजूद अब तक किसी भी छात्रा को नौकरी संबंधी कोई दिशा-निर्देश या आदेश नहीं दिया गया है।

छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और पिछले दो वर्षों से बेरोजगार हैं। वे कॉलेज प्रबंधन और सरकार की ओर से जल्द नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही हैं।

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो जबलपुर युवा कांग्रेस इन छात्राओं के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगी।

आज के ज्ञापन में नगर अध्यक्ष विजय रजक, कौशल यादव, करन तामसेतवार, संजना प्रजापति, प्रीति मिश्रा, श्रद्धा शुक्ला, किरन बेरावी, सपना ककोरिया, निशा प्रशाद, शुभम रजक, राहुल बघेल, सुमित गुप्ता, मोहित सुफेले, आयुष तिवारी, मोहित वर्मा, गुलशन कोल, लक्की सुफेले और सागर वंसवती एवं राहुल अहिरवार शामिल थे।

Back to top button