ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलर्स डोमेस्टिक काउंसिल का सेमिनार “लाभम” 15 जुलाई को जबलपुर में

जबलपुर। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलर्स डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) का सेमिनार “लाभम” मंगलवार 15 जुलाई 2025 को दोपहर 11:30 बजे होटल कृष्णा, भंवरताल गार्डन गेट नंबर 2 के सामने, मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन एवं सराफा एसोसिएशन जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है।

इस सेमिनार में GJC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रोकड़े (नागपुर), अविनाश गुप्ता (हैदराबाद), भाविन मेहता (मुंबई), वर्धमान, अशीष कोठारी, मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ, महासचिव देवीलाल सोनी (आगर), उपाध्यक्ष निर्मल घुंघरू (इंदौर) के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

सेमिनार में ज्वेलरी ट्रेड से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी और उनके समाधान बताए जाएंगे। इसमें छोटे, माध्यम और स्थानीय शोरूम के ज्वेलर्स को यह जानकारी दी जाएगी कि वे अपने व्यवसाय को ऑर्गेनाइज तरीके से कैसे चलाएं और उसे किस तरह बढ़ाएं। इसमें यह भी बताया जाएगा कि कौन-कौन से सॉफ्टवेयर और ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहिए, ऑनलाइन प्रमोशन किस प्रकार करना है, ई-वे बिल, जीएसटी अधिनियम के नए नियम, हॉलमार्क HUID, चांदी में हॉलमार्क कब से लागू होगा और 411, 412 जैसे मामलों से बचने के सुझाव भी दिए जाएंगे।

सराफा एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष अजय बख्तावर, मंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम सोनी, उपाध्यक्ष नवीन सराफ, महेंद्र ओसवाल, सह मंत्री के के सुहाने और विवेक अग्रवाल ने जबलपुर संभाग के सभी ज्वेलर्स भाइयों से अपील की है कि वे इस सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने व्यवसाय को अपडेट करें और इसे आगे बढ़ाएं।

Back to top button