
जबलपुर। 27 मार्च को श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में निकाली जा रही परंपरागत श्रीराम जी की शोभायात्रा के पूर्व इस वर्ष 24 मार्च को सभी सनातनी बहनों मातृशक्ति द्वारा श्री नरसिंह मंदिर से एक विशाल स्कूटर वाहन रैली निकाली जाएगी।
नरसिंह मंदिर में सम्पन्न हुई बैठक
नृसिंह मंदिर में श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल तथा विभिन्न मंदिरों की महिला मंडलों की बैठक श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा और लक्की भाटिया उपस्थित रहे।
पीत वस्त्र में रहेंगी मातृशक्ति, गूंजेगा जयघोष
बैठक में महिला मंडल की संयोजक नीता चावला, गीता पांडे, डॉ. वाणी अहलुवालिया, पार्षद राजनी साहू, नीता नारंग, सोनल सेठी, नम्रता भाटिया, नंदिता महाजन, मीनाक्षी दत्त, कुसुम चौबे, मीरा दुबे ने बताया कि सभी समाजों की बहनें पीत वस्त्र धारण कर अपने-अपने वाहनों पर श्रीराम जी का जयघोष करते हुए रैली में शामिल होंगी।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी रैली
इन्दुलता प्यासी, सीमा सिंह, रुचि गुलाटी, सुषमा कोहली, नीतू सोनी, पूजा खेड़ा ने जानकारी दी कि यह वाहन रैली श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज द्वारा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ कराई जाएगी। रैली आदि शंकराचार्य चौक, गोरखपुर बाजार, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर द्वार, कटंगा तिराहा, नर्मदा रोड, हांडा पेट्रोल पम्प के आगे से रतन कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, हाथीताल होते हुए श्रीराम मंदिर मदन महल में सम्पन्न होगी।
अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
सभी बहनों से वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कृष्णा यादव, नीतू दुबे, रिधिमा लूथरा, सीमा शर्मा, रूपल मोंगा और शीतल भाटिया द्वारा की गई है।