जबलपुर नवरात्रि 2025: जबलपुर प्राईड ग्रुप का गरबा कार्यक्रम पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न

जबलपुर प्राईड ग्रुप का बहुप्रतीक्षित गरबा कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर। शहर का बहुप्रतीक्षित आयोजन प्राईड ग्रुप का गरबा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता देवी की आरती से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ और नवरात्रि का उत्सव और भी उल्लासमय हो गया।

पारंपरिक वेशभूषा में गरबा की धूम

ग्रुप की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शानदार तरीके से गरबा प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक गीतों पर थिरकते कदमों ने माहौल को बेहद जीवंत बना दिया। पुरुष सदस्य भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी गरबा डांस में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर हर तरफ उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।

विशेष आकर्षण रहा अंब्रेला गरबा

ग्रुप की सक्रिय सदस्य पल्लवी गुप्ता ने कई दिनों से सभी को गरबा डांस की प्रैक्टिस करवाई थी। उनके मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए विभिन्न गरबा नृत्यों में अंब्रेला गरबा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

सदस्यों ने उठाया व्यंजनों का आनंद

गरबा डांस के बाद सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं उपवास करने वाले सदस्यों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सामूहिकता और परस्पर सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इनकी रही उपस्थिति

इस गरबा कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष परमजीत सिंह कलसी, संरक्षक एसपी दत्ता, कोषाध्यक्ष जय सरावन सहित सुभाष अग्रवाल, संतोष पटेल, हरी लाल पटेल, कुलदीप बेदी, ए के नेमा, महेंद्र सिंह बेदी, राहुल सहगल, अमित बत्रा, राजेश गुलाटी, बिंदु गुलाटी, जसबीर कलसी, प्रदीप गुप्ता, नीना बेदी, संगीता सराफ, रोमा बेदी, पल्लवी गुप्ता, संजीव व्यास, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button