Jabalpur News: सनातन धर्म महासभा 27 मार्च को निकालेगी श्रीराम नवमी शोभायात्रा

नरसिंह मंदिर में आयोजित हुई प्रथम बैठक

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर सनातनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर करती आ रही है। श्रीराम नवमी पर सामूहिक रूप से विशाल शोभायात्रा निकालने की परंपरा जबलपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों तक पहुंची है। सभी भक्तों और साधकों को सामूहिक रूप से एकत्रित होकर एकता का परिचय देते हुए शोभायात्रा में शामिल होना चाहिए। उक्त उद्गार परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने श्रीराम नवमी शोभायात्रा की प्रथम बैठक में नरसिंह मंदिर में व्यक्त किए।

27 मार्च को शाम 6 बजे से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में सन् 1980 से निरंतर राम नवमी तिथि पर मनोहारी विशाल शोभायात्रा निकाली जाती रही है। इस वर्ष 27 मार्च को सायं 6 बजे से सनातन धर्म महासभा तिराहे से परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज एवं संत महात्माओं के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने किया व्यापक जनसंपर्क का आह्वान

शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सनातन धर्म को मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जोड़कर आमंत्रित करने का कार्य महासभा के कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री, पं. रामकुशल पांडे, सनातन धर्म महासभा जबलपुर अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, तरुण भनोत, ठाकुर हरकेश सिंह, लकी भाटिया, संदीप जैन गुडडा, राकेश पाठक, प्रवेश खेड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए।

मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में होंगी शामिल

मातृशक्ति सनातन संस्कृति के अनुरूप परिधान धारण कर एकरूपता के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगी। यह सुझाव गीता पांडे, सुनीता चावला, कविता दुबे, अंजू भार्गव, मीरा दुबे एवं इन्दु प्यासी ने व्यक्त किया।

सजीव झांकियों और सुसज्जित रथ की रहेगी आकर्षक प्रस्तुति

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित सजीव झांकियों के साथ रामलला का सुसज्जित विग्रह रथ पर आरूढ़ होकर शोभायात्रा में चलेगा। विभिन्न समाज, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं से भगवान का पूजन-अर्चन और आरती कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर विष्णु पटेल, जगदीश साहू, मनोज नारंग, विजय सरागवी, पप्पन मिश्रा, नंदिता महाजन, शोभा यादव, बिन्दु दुबे, अंशुल मलिक, लोकराम कोरी, संजय गोस्वामी, हरीश सभरवाल, उमेश खुराना सहित बड़ी संख्या में मंदिरों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button