
जबलपुर। साकेत वासी पूज्य गुरुदेव भगवान अनन्त श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का पावन जन्मोत्सव रविवार 08 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
श्री नृसिंह मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन
पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज में श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नरसिंगदेवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य एवं पूज्य संतों व भक्तों की उपस्थिति में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रातः 10 से 11 बजे तक पूजन-अर्चन
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक श्री गुरु चरण पादुका पूजन, अर्चन, पुष्पांजलि, भावांजलि एवं प्रणमांजलि का आयोजन किया जाएगा।
संतों के आशीर्वचन एवं महाआरती
प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक पूज्य संतों के आशीर्वचन उद्बोधन होंगे। इसके पश्चात महाआरती एवं प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भक्तों से उपस्थिति का आग्रह
इस पावन आयोजन में महासभा के अध्यक्ष श्री श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, राममूर्ति मिश्रा, प्रवेश खेड़ा, शरद काबरा, विष्णु पटेल, विद्येश भापकर, नीता चावला, इंदु प्यासी, संदीप मिश्रा, राजेंद्र प्यासी, जगदीश साहू, मनोज शर्मा, लोकराम कोरी, राजेंद्र यादव, संजय पटेल एवं श्री सनातन धर्म महासभा नृसिंह मंदिर गीताधाम परिवार द्वारा समस्त सम्माननीय भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।