गैसाबाद में JSW Cement की बड़ी पहल: महिलाओं के हुनर को मिलेगा रोजगार का नया मंच

“हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र–JSW पहल” का हुआ शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

गैसाबाद/दमोह। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में JSW Cement ने गैसाबाद में एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी की ओर से “हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र–JSW पहल” का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को हथकरघा का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस पहल से विशेष रूप से वे महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी, जो घरेलू जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर रोजगार नहीं कर पातीं। प्रशिक्षण के माध्यम से वे अपने घर से ही हुनर को काम में बदलकर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे सकेंगी।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम

हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र को ग्रामीण महिलाओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का नया मंच माना जा रहा है। इससे पारंपरिक हुनर को बढ़ावा मिलने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हट्टा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक रहीं। इस अवसर पर JSW Cement के Plant Head देवेंद्र शर्मा, SDOP हटा कृष्णपाल सिंह, डिप्टी मैनेजर राहुल वर्मा, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, रणधीर दहिया, रिंकू श्रीमनबहादुर श्रीवास्तव, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार अहिरवार, नरेंद्र चौकार्या, अमित सहित JSW Cement के CSR विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गैसाबाद के अनेक गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। ग्रामीणों ने JSW Cement की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि JSW Cement के प्लांट के संचालन के साथ क्षेत्र में युवाओं के लिए भी रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर विकसित होंगे। वहीं हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र जैसी CSR पहल से महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा।

JSW Cement की यह पहल ग्रामीण विकास के साथ महिला सशक्तिकरण को जोड़ते हुए गैसाबाद क्षेत्र में नई संभावनाओं की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

रिपोर्ट: जिमी नगरिया

 

Back to top button