श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में भक्तों को मिलेगा माखन मिश्री, दिखेंगे दिव्य स्वरूप

गोपाल मंदिर और जय कृष्णी सभा में सनातन धर्म महासभा की बैठक संपन्न

जबलपुर। श्रीकृष्ण एक हैं, रूप अनेक हैं। जबलपुर संस्कारधानी में ही श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की आराधना पूजन, विभिन्न पद्धतियों में की जाती है। सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में विगत 46 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली जाती है।

आगामी 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे से सनातन धर्म तिराहे पुराने मोटर स्टैंड से 47वीं शोभायात्रा में गोपाल कृष्ण के दिव्य स्वरूपों के विग्रह और सजीव दर्शन विभिन्न झांकियों में नगरवासियों को होंगे। पूरे शोभायात्रा मार्ग में माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया जाएगा। भारत के कोने-कोने से गोपाल कृष्ण को मानने वाले साधु संत महात्माओं की उपस्थिति रहेंगी।

शोभायात्रा में पारंपरिक बैंड, ढोल, मातृशक्ति, कलशधारी महिलाओं के साथ युवा वर्ग गुलाबी रंग के परिधान में चलेगा। शोभायात्रा को विशाल स्वरूप देने 10 झांकियां, श्रीकृष्ण जन्म स्थान व लीला स्थली की पाषाण शिलाओं के दर्शन श्रद्धालु भक्तों को होंगे।

गोपाल मंदिर और जय श्री कृष्णा सभा में बैठक

श्री गोपाल मंदिर घमापुर एवं जय श्री कृष्णा सभा बाई का बगीचा में आयोजित बैठक में महंत माधे राज जी महाराज, महंत शिव व्यास जी महाराज, श्याम साहनी, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, नीता चावला, डिंपल आनन्द, मधु सेठी, राजेन्द्र प्यासी, लोकराम कोरी, कुलदीप राय आनंद, रत्नेश मिश्रा, दिनेश पटेल, के.के. बस्सी, अभिषेक आराध्य, रविन्द्र आनंद, राजेश सेठी, सोनल सेठी, जगदीश सेठी, रश्मि कौशिक, राखी बंसल आनंद राजेश, अरुण सेठी, संतोष राठौर, सहित अनेकों भक्तों की उपस्थिति रही।

Back to top button