मदन महल से चलेंगी तीन इंटरसिटी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद मदन महल स्टेशन से तीन इंटरसिटी ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद रीवा, सिंगरौली और अंबिकापुर जाने वाले यात्रियों को मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे मंडल के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों का संचालन 17 या 18 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। रेलवे मंडल के अनुसार 3 इंटरसिटी ट्रेनें अंबिकापुर, रीवा, सिंगरौली को मदन महल से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को मदन महल से चलाने के लिए समय थोड़ा और बढ़ जाएगा।

मुख्य स्टेशन पर भी कम होगा दबाव

मदन महल से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को वैकल्पिक बोर्डिंग स्टेशन मिलेगा। इससे मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और प्लेटफॉर्म पर दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं मदन महल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

संचालन की तैयारियां पूरी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों को मदन महल से चलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की ओर से जारी अंतिम समय-सारणी और संचालन संबंधी सूचना की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Back to top button