
जबलपुर। मध्यप्रदेश में फिर बारिश हो सकती है। इसकी संभावना जताई गई है। अभी तक मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में औसत से कम बारिश हुई है। मप्र में अनुमान के मुताबिक 7 अगस्त तक औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। देश में इस बार मानसून का पैटर्न असामान्य हो गया है। इससे मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश की कमी हो गई है। पूरे देश में अभी तक औसत बारिश 509.6 मिमी की तुलना में 451.9 मिमी हुई है।
मप्र में औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश
मप्र में 7 अगस्त तक 427.3 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 533.6 मिमी है। इसके अनुसार औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर में कम बारिश हुई है। कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें बालाघाट, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली समेत कई जिलों में कम बारिश हुई है।
अब हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पन्ना, सतना, रीवा जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के 52 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।