
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। टीएमसी सुप्रीमो ममता बैनर्जी चुनाव परिणामों को स्वीकार ही नहीं कर पा रही हैं। ममता बैनर्जी का कहना है कि हम हारे नहीं हैं, करीब 100 सीटें जबरन छीनी गईं। यह जनादेश नहीं साजिश है। ममता बैनर्जी ने नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मैं फिर सड़क पर लौटूंगी। ममता बैनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त खलनायक बन गए हैं।
विपक्षी गठबंधन को करेंगी मजबूत
ममता बैनर्जी का कहना है कि सोनिया, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव ने मुझसे बात की है। अब मैं विपक्षी गठबंधन को मजबूत करूंगी।
बंगाल में हिंसा
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा शुरू हो गई है। कोलकाता के टॉलीगंज, कास्बा, पानीहाटी समेत कई इलाकों में राजनीतिक दल के कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई।
तमिलनाडु – विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
तमिलनाडु में टीवीके नेता विजय थलापति ने लोकभवन ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले वे विधायक दल के नेता चुने गए। विजय थलापति ने सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। मालूम हो कि टीवीके का गठबंधन दो साल पहले ही हुआ है। इतने कम समय में टीवीके ने प्रमुख पार्टी डीएमके को सत्ता से बेदखल कर दिया है। टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 सीट चाहिए। इस तरह से 10 विधायकों की और जरूरत है। कांग्रेस टीवीके को समर्थन दे सकती है। हालांकि इसका फैसला कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई पर छोड़ दिया है।
केरलम में सीएम बनने की खींचतान
केरलम में यूडीएफ की जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन नामों पर चर्चा चल रही है।