जबलपुर के 1041 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने भी सुना पीएम मोदी का संबोधन

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का रविवार को भाजपा जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के सभी 1041 बूथों पर सामूहिक रूप से श्रवण किया। कई बूथों पर स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी सुना कार्यक्रम

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वहीं राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकांत साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलुवालिया, निशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक, पूर्व मंत्री शरद जैन और हरेंद्रजीत सिंह बब्बू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने अलग-अलग मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम में भाग लिया।

स्थानीय उत्पादों और रोजगार के अवसरों पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के जरिए स्थानीय उत्पादों को मिल रहे प्रोत्साहन का जिक्र किया। उन्होंने आंवला जैसे उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के बढ़ते अवसरों तथा महिलाओं की भागीदारी को रेखांकित किया। मुनगा जैसे स्थानीय उत्पादों की उपयोगिता और संभावनाओं पर भी उन्होंने बात रखी।

जनभागीदारी का संदेश

जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में समाज और नागरिकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नशामुक्ति, स्वच्छता, पोषण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, खेल और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया है।

कार्यकर्ता और नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश मिश्रा, प्रणीत वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ पटेल, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंटू पटेल, बूथ अध्यक्ष विमल दहिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।