
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ) के मार्फत नेशनल इलिजिबिलिटी कम इन्ट्रेंस टेस्ट – नीट 2026 स्नातक यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। नीट के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी एण्ड एएच स्नातक कोर्स में प्रवेश लिया जा सकेगा।
नीट यूजी 2026 के अंक और मेरिट सूची संबंधित नियामक निकायों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पहले की तरह ही बीडीएस, बीव्हीएससी एण्ड एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश कि लिये भी लागू होंगे।
ये है फीस की जानकारी
एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन फार्म 08 फरवरी 2026 से 08 मार्च 2026 रात 09:00 बजे तक आमंत्रित किये हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 08 मार्च 2026 रात्रि 11:50 PM तक है।
समान्य वर्ग के लिये 1700/- रु, जनरल ईडब्लूएस, ओबीसी, निल के लिये 1600/- रु, एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, थर्ड जेंडर के लिये 1000/- रु रखी गई है। भारत के बाहर अन्य देशों के आवेदकों के लिये फीस 9500/- रु रखी गई है। जीएसटी व अन्य खर्च अलग से आवेदक अदा करेगा।
यह परीक्षा तीन घंटे यानी दोपहर 02:00 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगी। आवेदन फार्म, फीस व अन्य सभी जानकारियों हेतु एनटीए की आधिकारिक ऑफीसियल बेवसाइट पर जाकर जानकारी देखें।
यह जानकारी डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने दी। डॉ पांडेय का कहना है कि विगत वर्ष नीट 2025 में सभी विधाओं के लगभग 2000 यूजी कॉलेजों में स्नातक की कुल 223487 यूजी सीटें थीं। संभव है इस वर्ष 2026 नीट में मेडिकल, डेंटल व आयुष स्नातक के कॉलेजों व सीटों में बढ़ोतरी हो।