
नव पदाधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
इस अवसर पर नव-मनोनित अध्यक्ष अखिलेश चोबे, सचिव प्रकाश सिन्हा एवं नवीन कार्यकारिणी सदस्य विधिवत रूप से अपने पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही वे निवर्तमान अध्यक्ष बी.एल. पटैल एवं निवर्तमान सचिव राजकुमार पटैल से पदभार ग्रहण करेंगे।
रात्रि 8 बजे से होगा भव्य आयोजन
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा। आयोजन में देश की अग्रणी कंप्यूटर एवं लैपटॉप कंपनी एचपी (HP) के वरिष्ठ अधिकारियों की भी विशेष सहभागिता रहेगी।
2003 में हुई थी स्थापना
उल्लेखनीय है कि महाकोशल कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 2003 में महाकोशल क्षेत्र के सभी कंप्यूटर डीलर्स के हितों की रक्षा तथा आईटी उपभोक्ताओं को नवीनतम तकनीकी उत्पाद बेहतर दामों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।
100 से अधिक सदस्य जुड़े
आज वर्तमान में एमसीडीए में 100 से अधिक सदस्यों के साथ उत्कृष्ट विश्वस्तरीय शोरूम में सबसे बड़े ब्रांड्स की उपलब्धता बेहतर दामों पर सुनिश्चित कराई जा रही है।