सनातन तिरंगा वाहन रैली 14 को, नरसिंह मंदिर से निकलेगी विशाल रैली

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में 14 अगस्त को विशाल सनातन तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली नरसिंह मंदिर शास्त्री पुल से शाम 3:30 बजे प्रारंभ होगी। इसे पूज्य नरसिंहपीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज एवं पूज्य संत-महंतों द्वारा केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया जाएगा।

नरसिंह मंदिर से श्री राम मंदिर तक जाएगा रैली मार्ग

सनातन तिरंगा स्कूटर वाहन रैली नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर शास्त्री पुल, ब्लूम चौक, श्री सनातन धर्म तिराहा, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक, पूर्व जयंती सिनेमा होते हुए नौदरा पुल पहुंचेगी।

इसके बाद रैली रसल चौक, चौथा पुल, हाऊबाग स्टेशन रोड, श्री सनातन धर्म मंदिर गोरखपुर द्वार, गोरखपुर बाजार, आदि शंकराचार्य चौक और मदन महल चौक होते हुए श्री राम मंदिर मदन महल पहुंचेगी, जहां रैली का विश्राम होगा।

सनातनी युवाओं और मातृशक्ति से शामिल होने का आग्रह

सभी सनातनी युवाओं, मातृशक्ति एवं भक्तों से इस सनातन तिरंगा वाहन रैली में शामिल होने का आग्रह किया गया है। महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, अंशुल मलिक, नीता चावला, जितिन नारंग, गीता पाण्डे, कविता दुबे, सोनल सेठी, नेहा जेठा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल एवं विध्येश भापकर ने रैली में सहभागिता की अपील की है।

आयोजकों ने धर्म और राष्ट्र की एकता को समर्पित इस सनातन तिरंगा वाहन रैली में भाग लेकर अखण्ड भारत को मजबूत करने का आह्वान किया है।

रिपोर्ट: विध्‍येश भापकर 

Back to top button