
जबलपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, जिससे यह साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या और श्री शनि देव प्राकटोत्सव का शुभ अवसर बन रहा है।
तिलवारा शनिधाम में भव्य धार्मिक आयोजन
इस अवसर पर तिलवारा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दिव्य 56 भोग का भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
महाभिषेक, 56 भोग और दिव्य आरती
16 मई को श्री रामचरित मानस पाठ विश्राम के साथ शाम 6 बजे शनि महाभिषेक किया जाएगा। मथुरा वृंदावन से आए महाराज द्वारा निर्मित 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही पुष्प श्रृंगार, दिव्य आरती और पूरे दिन सरसों तेल से बने विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है।
संगीतमय शनि गाथा की प्रस्तुति
सायं 8 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक दीपक मेहता एवं कलाकारों द्वारा शनि गाथा की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
दुर्लभ संयोग से विशेष बना पर्व
मंदिर के व्यवस्थापक पं. सतीश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष शनि जयंती का पर्व बेहद खास है, क्योंकि शनि जन्मोत्सव, वट सावित्री अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के साथ बुधादित्य और केदार योग का निर्माण हो रहा है।
शनि पूजा और नर्मदा स्नान का महत्व
शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस दिन पवित्र स्थानों एवं नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं द्वारा पुण्य की डुबकी लगाई जाएगी।
पूजन-अर्चन के लिए किया गया आग्रह
श्री शनिधाम तिलवारा में विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने का आग्रह पं. सतीश जी महाराज, पं. अनिल मिश्रा, नितिन शर्मा, विध्येश भापकर, नितिन भाटिया, संजय तिवारी, शुभम तिवारी, सोनू कुररिया, हितेश पटेल, विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी, अशोक साहू, आशीष सिंगहरा, गणेश साहू, विजय पटेल, विजय ठाकुर, राजकुमार पटेल, लक्ष्मण पटेल, गौरव सेनी, करण भट्टाचार्य, पट्टू उर्प्रीत, सचिन बुधौलिया, गेंदू सेन, मनीष साहू, प्रदीप साहू, नितेश राजपूत, रितेश शुक्ला, ईश्वर दास, मुकेश राठौर, अभिषेक ठाकुर, मनोज ठाकुर, सचिन खटिक, ब्रजेश कुशवाह, प्रहलाद बंसल ने किया है।