
जबलपुर। शेगांव महाराष्ट्र के अवधूत संत श्री गजानन महाराज के प्राकट्य (जन्मोत्सव) महोत्सव के अवसर पर श्री गजानन मंदिर यादव कालोनी में 34वें महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया।
पूजन, अभिषेक एवं हवन-होम
महोत्सव के दौरान गणपति अथर्वशीष, सहस्त्रार्चन, रूद्राभिषेक, श्री गजानन महाराज का अभिषेक, हवन-होम, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन
धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात विशाल पालकी शोभायात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर जय नगर, यादव कालोनी, स्नेह नगर लेबर चौक से भ्रमण करते हुए गजानन मंदिर यादव कालोनी में संपन्न हुई।
झांकियों और भजन-कीर्तन से सजी शोभायात्रा
शोभायात्रा में सजीव दक्षिण भारतीय चलित देव झांकी, दुलदुलिया घोड़ी, बैंड-ढोल बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं भक्तों की सहभागिता
प्राकट्य महोत्सव में विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, पूर्व महापौर डॉ. स्वाति सदानंद गोडबोले, पार्षद अंशुल राघवेन्द्र यादव, प्रतिभा विध्येश भापकर, सुधांशु गुप्ता, विनोद देवी, सदाशिव राव कुलकर्णी, राधवेंद्र यादव, रंजीत सिंह ठाकुर, रंजीत पटेल, योगेश बिलोहा, राजेश तोपखाने वाले, हेमंत पोहरकर, राकेश पटेल, अभय पालकी, सच्चिदानंद शेकटकर, चिन्मय जोशी, हर्षल पुणतांबेकर, विध्येश भापकर, शैलेन्द्र सिंह, संतोष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भक्त मंडली ने गजानन महाराज के भजन-कीर्तन करते हुए पालकी शोभायात्रा में सहभागिता की।