ट्रंप की टैरिफ की धौंस- कभी 25 प्रतिशत तो कभी और भी दर बढ़ाने की धौंस

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप लगातार भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धौंस दे रहे हैं। अभी तक 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ा रहे थे लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि वे अब और भी अधिक टैक्‍स बढ़ा सकते हैं।

24 घंटे में करेंगे घोषणा

ट्रंप का कहना है कि वे अगले 24 घंटे में भारत पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। यह कितना होगा इसे वे घोषणा के दौरान ही बताएंगे।

धमकाना जारी

ट्रंप का लगातार धमकाना जारी है। वह किसी भी तरह से चाहते हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे। ट्रंप का कहना है कि भारत एक अच्‍छा कारोबारी साझेदार देश नहीं। वह हमारे साथ बहुत कारोबार करता है लेकिन हम उसके साथ कम कारोबार करते हैं क्‍योंकि वह बहुत अधिक टैक्‍स लगाता है।

भारत अडिग

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के टैरिफ संबंधी लगातार बयान आने के बाद भी भारत ने किसी तरह प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अडिग है। भारत ने टैक्‍स कम करने संबंधी कोई बात नहीं की है इससे भी ट्रंप नाराजगी में खुद ही स्थिर नहीं हैं वे कभी टैरिफ की कुछ दर बताते हैं वहीं अगले दिन टैक्‍स और अधिक बढ़ाने की धमकी देने लगते हैं। अमेरिका दबाव डाल रहा है कि भारत कृषि, डेरी, मत्‍स्‍य सेक्‍टर को अमेरिका के लिए खोल दे लेकिन भारत तैयार नहीं है।

इससे अमेरिका लगातार टैक्‍स और जुर्माना की धमकी दे रहा है। भारत की किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं होने पर अमेरिका और भी अधिक खीज गया है। इससे ट्रंप बार-बार आपरेशन सिंदूर के सीजफायर में मध्‍यस्‍थ्‍ता का बयान दे रहे हैं। वहीं भारत की ओर से साफ कर दिया गया है कि आपरेशन सिंदूर के सीजफायर में किसी भी तीसरे देश की मध्‍यस्‍थता नहीं थी। भारत किसी भी मोर्चे पर अमेरिका की धौंस को स्‍वीकार नहीं कर रहा है इससे भी अमेरिका में खीज है जिससे ट्रंप लगातार बयान बदलकर टैरिफ की दर को कभी 25 प्रतिशत कभी उससे भी अधिक बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

Back to top button