जबलपुर शहर को फिर रहना होगा प्यासा, 25 मई तक जलापूर्ति प्रभावित

जबलपुर। गर्मी में जनता को पानी न मिले तो वह बिना पानी के कैसे जीवन यापन करे। लेकिन ऐसा लगातार हो रहा है कि किसी न किसी कारण से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है और जनता पानी के लिए तरस रही है।
जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
नगर निगम जल विभाग के प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोंगाद्वार जलशोधन संयंत्र के क्लीयर वॉटर टैंक की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते 23 मई से 25 मई तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन दिवसों में डायरेक्ट सप्लाई की जायेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जलप्रभारी दामोदर सोनी, निगमायुक्त प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।

Back to top button